उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपी बोर्ड) ने बोर्ड परीक्षाओं को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर कड़ा रुख अपनाया है। परिषद की मीडिया सेल ने संज्ञान लिया है कि कुछ असामाजिक तत्व छात्रों को गुमराह करने के लिए फर्जी प्रश्नपत्र तैयार कर सोशल मीडिया पर प्रसारित कर रहे हैं। बोर्ड ने इन प्रश्नपत्रों को पूरी तरह असत्य, निराधार और शरारतपूर्ण बताया है