नगर थाना क्षेत्र स्थित इंद्रदमनेश्वर महादेव अशोकधाम मंदिर परिसर में आयोजित दो दिवसीय अशोक धाम महोत्सव के अंतिम दिन संस्कृत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। बुधवार की संध्या 4,15 पर जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अध्यक्षता आचार्य पंडित योगेन्द्र झा ने की। उन्होंने कहा कि संस्कृत भारत की आत्मा है।