सिंघिया: सिंघिया नगर पंचायत में नए बजट को लेकर आयोजित बैठक के विरोध में वार्ड पार्षदों ने किया प्रदर्शन
सिंघिया नगर पंचायत पर वार्ड पार्षदों ने नए बजट 2024 से 2025 को लेकर जारी पत्र के आलोक में शनिवार के दिन समय करीब 12:00 बजे वार्ड पार्षदों ने कार्यालय पर प्रदर्शन किया। वार्ड पार्षदों ने आरोप लगाते हुए कहां की पूर्व के बजट में लिए गए प्रस्ताव की जानकारी तक नहीं दी गई है। क्षेत्र की विभिन्न समस्या को लेकर वार्ड पार्षदों ने नाराजगी जताई।