सिंघिया: बहदुरा गांव स्थित पशु घर में आग लगने से हजारों की संपत्ति जलकर खाक, एक पशु भी झुलसा
सिंघिया थाना क्षेत्र के हरदिया पंचायत के बहदुरा गांव मैं आग लगने से एक घर में रखे हजारों की संपत्ति जलकर बर्बाद हो गई इस घटना में एक पशु झुलस गया। मंगलवार के दिन समय करीब 11 बजे जानकारी देते हुए मोहम्मद फिरोज ने बताया कि ठंड को लेकर पशु घर में धुआं किया गया था जिसे अचानक आग लग गई और सभी सामान जलकर बर्बाद हो गए।