सहार: ममता की कीमत मां जान से चुकाई: जुड़वा बच्चों को जन्म देकर हमेशा के लिए सो गई प्रीती, मासूमों के सिर से उठा मां का साया
Sahar, Bhojpur | Apr 3, 2026 सहार थाना क्षेत्र के पेरहाप गांव में एक हृदयविदारक घटना ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया है। 24 वर्षीय प्रीती कुमारी ने जुड़वा बच्चों को जन्म देने के बाद दम तोड़ दिया। इस दर्दनाक घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।जानकारी के अनुसार, पेरहाप गांव निवासी बिनकटेश ठाकुर के पुत्र अजीत कुमार ठाकुर की पत्नी प्रीती कुमारी की पहली प्रसूति थी।