कोलेबिरा: सिमडेगा के लरबा में पुलिस ने 60 किलो गांजे के साथ दो तस्करों को किया गिरफ्तार
सिमडेगा के लारवा के पास गुप्त सूचना के आधार पर एसडीओ की मौजूदगी में रविवार की सुबह 9:00 बजे 60 किलो गांजा के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया । मौके पर बताया गया कि डीसी एवएसपी के संयुक्त नेतृत्व में जिले में नशे के खिलाफ अभियान चल रही है इसी कड़ी में अभियान चलाते हुए कार्रवाई की गई और सभी गांजा को जप्त करते हुए कोलेबिरा थाना में मामला दर्ज किया है।