पुरवा के राशन कार्ड धारकों ने जिलाधिकारी को शिकायत पत्र देकर सस्ते गल्ले की दुकान संचालिका मोहराती देवी पर राशन वितरण में अनियमितता का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि अंगूठा लगवाने के बाद निर्धारित मात्रा में गेहूं-चावल नहीं दिया जाता और केवल थोड़ी चीनी देकर लौटा दिया जाता है। विरोध करने पर अभद्रता और धमकी देने का भी आरोप लगाया गया है।