मैथा: शिवली कस्बे का गांधी नगर तालाब में तब्दील, बारिश ने जलनिकासी की पोल खोली
लगातार बारिश ने शिवली कस्बे के गांधी नगर की सूरत बिगाड़ दी है।बारिश का पानी गलियों में भर जाने से पूरा इलाका जलभराव की चपेट में है।लोगों को घुटनों तक पानी के बीच से होकर आवागमन करना पड़ रहा है।गांधी नगर की गलियों में पानी जमा होने से लोगों की मुश्किलें बढ़ गई हैं घरों से निकलने और जरूरी काम के लिए बाजार तक पहुंचने में लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है