मंडी: धर्मपुर बाजार में यातायात को ‘वन वे’ करने बारे प्रारूप अधिसूचना,एडीएम मण्डी मदन कुमार ने जारी की अधिसूचना
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 धर्मपुर बाजार में वाणिज्यिक गतिविधियों तथा यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के दृष्टिगत नए बस स्टैंड से ब्रिज चौक वाया पुराना बस स्टैंड धर्मपुर से मुख्य सड़क को प्रतिदिन सुबह 7 बजे से सायं 6 बजे तक ‘वन वे’ कर दिया गया है तथा यह मार्ग बड़े वाहनों की आवाजाही के लिए भी प्रतिबंधित रहेगा । इस संबंध में जिला दंडाधिकारी मंडी ने एक प्रारूप अधिसूचना जारी की है।