मंडी: क्षेत्र में जारी प्रोजेक्ट्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार दिलाना है प्राथमिकता-प्रदेश PWD मंत्री विक्रमादित्य सिंह
Mandi, Mandi | Feb 3, 2024 प्रदेश पीडब्ल्यूडी और शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने शनिवार को मंडी सांसद प्रतिभा सिंह के साथ मंडी जिला के थलौट का दौरा किया। इस दौरान विक्रमादित्य सिंह व सांसद प्रतिभा सिंह ने क्षेत्र में विभिन्न विकासात्मक योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जारी विभिन्न प्रोजेक्ट्स में स्थानीय युवाओं को रोजगार मुहैया करवाए जाएंगे।