मुख्यमंत्री जी द्वारा 35 लाख हितग्राहियों को 213.41 करोड पेंशन राशि का अंतरण
जिले के 22 हजार 261 हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ
----
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आज नरसिंहपुर में आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से समग्र पेंशन योजना के अंतर्गत 35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ से अधिक की पेंशन राशि का सिंगल क्लिक के माध्यम से अंतरण किया।
कलेक्टर सुश्री शीला दाहिमा के मार्गदर्शन में प्रेरणा वृद्धाश्रम में आयोजित स्थानीय कार्यक्रम के दौरान प्रभारी उप संचालक श्री सौरभ राय, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी श्री ओमवीर रघुवंशी सहित हितग्राही मौजूद रहें।
जिले के 22 हजार 261 हितग्राहियों को मिला सामाजिक सुरक्षा पेंशन का लाभ
मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा राज्य स्तरीय कार्यक्रम के माध्यम से सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना अंतर्गत प्रदेश के 35.56 लाख से अधिक हितग्राहियों के खातों में 213.41 करोड़ करोड रूपये की राशि उनके बैंक खातो में ट्रांसफर की गई। इस कार्यक्रम के माध्यम से श्योपुर जिले के 22 हजार 261 हितग्राहियों को 1 करोड 33 लाख 56 हजार 600 रूपये की राशि प्राप्त हुई। श्योपुर जिले में सामाजिक सुरक्षा पेंशन अंतर्गत कन्या अभिभावक पेंशन योजना में 329, दिव्यांग शिक्षा प्रोत्साहन सहायता अंतर्गत 1019, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन योजना में 3, मुख्यमंत्री सामाजिक सुरक्षा कल्याणी पेंशन योजना में 13 हजार 208, मानसिक दिव्यांग एवं बहु दिव्यांग आर्थिक सहायता अंतर्गत 457, सामाजिक सुरक्षा निशक्त पेंशन अंतर्गत 4 हजार 110, परित्याक्ता पेंशन अंतर्गत 145 एवं वृद्धावस्था पेंशन अतंर्गत 2 हजार 990 हितग्राहियों को लाभ प्राप्त हुआ।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur
2 views | Sheopur, Madhya Pradesh | Oct 11, 2026