डीईओ ने किया संदीपनि विद्यालय श्योपुर का निरीक्षण
----
जिला शिक्षा अधिकारी श्री यश जैन ने सांदीपनि शासकीय विद्यालय श्योपुर का भ्रमण कर विद्यालय भवन में चल रहे निर्माण एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान विद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों, कक्षों एवं अन्य निर्माण कार्यों का अवलोकन किया गया। संबंधित अधिकारियों एवं निर्माण एजेंसी से कार्यों की प्रगति, गुणवत्ता तथा शेष कार्यों के संबंध में जानकारी प्राप्त की गई।
जिला शिक्षा अधिकारी ने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के निर्धारित मानकों का पालन सुनिश्चित करने तथा शेष कार्यों को समय-सीमा में पूर्ण कराने पर जोर दिया।
-
CM Madhya Pradesh
Jansampark Madhya Pradesh
#JansamparkMP
#sheopur