लखीसराय: लखीसराय जिले में सभी पूजा पंडालों में दंडाधिकारी व पुलिस पदाधिकारी तैनात
दुर्गा पूजा को लेकर लखीसराय पुलिस अलर्ट मोड में है। डीएम शैलेंद्र कुमार एवं एसपी प्रेरणा कुमार जिले के पूजा पंडालों का निरीक्षण कर रहे हैं। सोमवार अपराह्न 2 बजे पुलिस ने सोशल मीडिया पर जानकारी साझा कर बताया कि सभी पंडालों में दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गयी है। भीड़ प्रबंधन, यातायात और सुरक्षा पर विशेष निगरानी के निर्देश दिये गये हैं।