खेत में मिले अजगर का रेस्क्यू, सुरक्षित जंगल में छोड़ा
वैर। कंचनपुरा गांव के पास बसंत बैरवा के खेत में अजगर दिखाई देने से ग्रामीणों में कौतूहल मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर को खेत से बाहर निकाला।
अजगर को किसी तरह का नुकसान पहुंचाए बिना सुरक्षित तरीके से रेस्क्यू किया गया। इसके बाद उसे आबादी क्षेत्र से दूर सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया, ताकि वह अपने प्राकृतिक आवास में रह सके और ग्रामीणों को भी किसी तरह का खतरा न रहे।