वैर। देव बाबा क्षेत्र में करीब 12 फीट लंबे अजगर के दिखाई देने से लोगों में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और सावधानीपूर्वक अजगर का सुरक्षित रेस्क्यू किया।
रेस्क्यू के दौरान हरगोविंद, ओमेंद्र और सचिन मौजूद रहे। टीम ने अजगर को सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। अजगर के रेस्क्यू के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।