बयाना में बाजरे के खेत में बाइक चोरी, पार्ट्स खोलकर छोड़ गए चोर
बयाना। अज्ञात चोरों ने हीरो स्प्लेंडर बाइक चोरी करने के बाद उसे बाजरे के खेत में ले जाकर उसके कई पार्ट्स खोल दिए और बाइक को वहीं छोड़कर फरार हो गए। बाइक पर करौली नंबर बताया जा रहा है।
सुबह खेतों की ओर घूमने गए लोगों को बाजरे की टूटी हुई फसल और खेत में पड़ी बाइक दिखाई दी। आसपास देखने पर बाइक के कई पार्ट्स गायब मिले, जिसके बाद बाइक चोरी होने की घटना का पता चला।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी जुटाई। पुलिस आसपास के क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों तथा अन्य माध्यमों से चोरों का सुराग लगाने में जुटी है। मामले की जांच जारी है।
#बयाना #बाइकचोरी #करौली #हीरोस्प्लेंडर #चोर #KarauliPolice #BharatpurTakNews
Weir, Bharatpur | Sep 23, 2026