थार पर स्टंटबाजी पड़ी भारी, डीग पुलिस की कार्रवाई
डीग पुलिस ने थार गाड़ी पर डांस और स्टंटबाजी कर रील बनाने के मामले में कार्रवाई करते हुए थार वाहन को जब्त कर 3 युवकों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि सड़क को स्टंट का मैदान न बनाएं। रील बनाने के चक्कर में अपनी और दूसरों की जान जोखिम में डालना भारी पड़ सकता है। थार या किसी भी वाहन पर खतरनाक स्टंट करना हादसे का कारण बन सकता है।
डीग पुलिस की अपील—रील के लिए जान जोखिम में न डालें, यातायात नियमों का पालन करें।
#डीग_पुलिस #DeegPolice #RajasthanPolice #थार #स्टंटबाजी #सड़क_सुरक्षा #रील
Weir, Bharatpur | Sep 21, 2026