सिंगरौली: इस साल 25वा उर्से खलीकी देवसर में हुआ संपन्न, 25 सालों से लगातार सभी जातियों धर्म के लोग मिलकर के एक खुशी के रूप में सेलिब्रेट करते हैं- सज्जाद नसीन सैयद आदिल रजा
हर साल की तरह इस साल भी मनाया गया उर्से खलीकी। मदरसा दारुल उलूम सुलेमानिया के हेड और सज्जाद नसीन सैयद आदिल रजा ने बताया की यह उर्से खलीकी 25 सालों से लगातार मानते आ रहे हैं और यह उर्स 1, 2, 3 जून को होता है और इसी के साथ मदरसे का एनुअल फंक्शन भी होता है। यहां कई राज्यों से लोग आते है। नेशनल और इंटरनेशनल इस्लामिक स्कॉलर भी आते हैं ।जो समाज में हो रही बुराइयों को दूर करने के लिए समाज को बेहतर कैसे बनाया जाए और आपसी भाईचारा कैसे निभाया जाए जिससे इंसानियत और मानवता के मिसाल कायम की जा सके।