बबेरू: यमरेही नाथ शिव मंदिर में 51 हजार दीप प्रज्वलित कर मनाया गया भव्य दीपोत्सव कार्यक्रम
Baberu, Banda | Nov 12, 2026 कमासिन थाना क्षेत्र के प्रसिद्ध यमरेही नाथ शिव मंदिर मे पूर्व वर्षों की भांति इस वर्ष भी 51 हजार दीप प्रज्वलित कर भव्य दीपोत्सव मनाया गया। मधुराम शरण शिवाजी महाराज एवं ब्लॉक प्रमुख रावेंद्र कुमार गर्ग की अगुवाई में मंदिर परिसर और तालाब को रंग-बिरंगी झालरों व लेजर ऑटो से सजाकर दीपोत्सव कार्यक्रम मनाया गया।