नदबई: वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए हाईवे से ट्रक किया जब्त
नदबई में वन विभाग ने अवैध लकड़ी कटान और परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नेशनल हाईवे-21 से एक ट्रक जब्त किया है। रेंज नदबई कार्यालय के डहरा मोड़ स्थित नए भवन से पिछले एक माह में लकड़ी परिवहन के मामले में तीन ट्रक, एक टाटा और तीन ट्रैक्टर-ट्रॉली, जबकि अवैध खनन के मामले में दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जब्त की जा चुकी हैं।