चंदौली। सदर कोतवाली क्षेत्र के बबुरी रोड पर बीते रात्रि फिनजन फाइनेंस से छह लाख रुपये नकद लेकर निकल रहे जनसेवा केंद्र संचालक मुजीम अहमद को असलहाधारी बदमाशों ने निशाना बनाया। बदमाशों ने हमला कर नकदी लूट ली। वारदात के बाद पीड़ित ने हिम्मत दिखाते हुए अपनी कार से बदमाशों का पीछा किया।
पीछा किए जाने से हड़बड़ाए बदमाशों की कार करीब 200 मीटर आगे एक पिलर से टकरा गई। इसके बाद बदमाश कार छोड़कर पैदल ही फरार हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार को कब्जे में ले लिया। कार से मोबाइल फोन और कागजात भी बरामद किए गए हैं। पुलिस फरार बदमाशों की तलाश में जुटी है।
#reelsvideo #reelschallenge #viralreelschallenge #explorepage #follower #trendingreels #viralpost #NewsUpdate #police #Chandauli
Chandauli Samachar Chandauli Times Sadhana Singh Abhi News Varanasi 360 Chhotelal Singh Kharwar कैलाश आचार्य Jitendra Kumar Aaj Tak Manoj Singh Kaka @
Chakia, Chandauli | Oct 10, 2026