वन्यजीव संरक्षण और प्राकृतिक आवास उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुरादाबाद से लाई गईं दो मादा तेंदुओं को चंदौली के जंगलों में छोड़ा गया। एक को चकिया रेंज के लेहड़ा उत्तरी और दूसरी को नौगढ़ रेंज के सपहर बीट में क्षेत्रीय वन अधिकारी अश्विनी चौबे व संजय श्रीवास्तव की देखरेख में छोड़ा गया। जानकारी के अनुसार, पिछले एक साल में चंदौली के जंगलों में आधा दर्जन से अधिक तेंदुए छोड़े जा चुके हैं। वन विभाग ने ग्रामीणों से जंगलों की सुरक्षा में सहयोग करने, तेंदुआ दिखाई देने पर उसके करीब न जाने और तत्काल विभाग को सूचना देने की अपील की है।
#reelsvideoシ #reelschallenge #trendingreels #explore #viralchallenge #viralpost #fb #trend #NewsUpdate #Chandauli
Man vs. Wild Animal Planet Jitendra Kumar Chandauli Samachar कैलाश आचार्य Chandauli Times Chhotelal Singh Kharwar Abhi News Varanasi 360 Chakia Ki Tasvir Manoj Singh Kaka Facebook for Creators
Chakia, Chandauli | Oct 9, 2026