जमुई: लोहरा में आर्केस्ट्रा के दौरान हर्ष फायरिंग मामले में टाउन थाना की पुलिस ने 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर भेजा जेल
Jamui, Jamui | May 20, 2026 टाउन थाना क्षेत्र के लोहरा गांव में आर्केस्ट्रा के दौरान हुई हर्ष फायरिंग मामले में टाउन थाना की पुलिस ने दो आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान लोहरा गांव निवासी सतीश महतों और रविश महतो उर्फ रविश कुमार के रूप में हुई है। दोनों को कागजी प्रक्रिया पूरी कर बुधवार की दोपहर 1:00 बजे के बाद जेल भेज दिया गया है।