मरवाही: जीपीएम में पढ़ाई के स्तर को बेहतर करने के लिए जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में विद्यार्थियों के पढ़ाई के स्तर को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के सभाकक्ष में जिला स्तरीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। शनिवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार बैठक में परख-2024 के परिणामों की कक्षा एवं विषयवार समीक्षा कर कमजोर अधिगम दक्षताओं के कारणों और उनमें सुधार के उपायों पर विस्तार से चर्चा की