महापौर गरिमा देवी सिकारिया ने आज 17 मई शाम 5 बजे बताया कि नगर निगम क्षेत्र के नव अधिग्रहित वार्डों में विकास कार्यों की गति तेज कर दी गई है, इस क्रम में सात वार्डों यथा 27, 28, 30, 31, 32, 37 एवं 40 के लिए 64.88 करोड़ की लागत वाली पेयजल की आपूर्ति योजना की जारी निविदा का निष्पादन अंतिम चरण में है।