कहरा: बिहरा थाना के लक्ष्मीनिया गांव से पुलिस ने फरार चल रहे दो आरोपी को किया गिरफ्तार, कॉविड जांच को भेजा सदर अस्पताल सहरसा
बिहरा थाना के लक्ष्मीनिया गांव वार्ड 2 से पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर पुराने मारपीट के केस में फरार चल रहे हैं 2 आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिसे कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा है। जहां उस आरोपी का कॉविड जांच हो जाने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा। आरोपी का नाम टुनटुन यादव और विजय यादव बताया जा रहा है।