कहरा: समाहरणालय में DM ने निर्माणाधीन NH-107 व NH-327 E से संबंधित पदाधिकारी व क्रियान्वयन एजेंसी के साथ की बैठक, दिए निर्देश
मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय वेश्म में जिलाधिकारी वैभव चौधरी ने निर्माणाधीन NH-107 व NH-327 ई से संबंधित पदाधिकारी व क्रियान्वयन एजेंसी के साथ बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी ने उक्त परियोजना से संबंधित पदाधिकारी और क्रियान्वयन एजेंसी के साथ परियोजना के अद्यतन स्थिति की समीक्षा की। इस अवसर पर उन्होंने मौजूद पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।