कहरा: बलवाहाट ओपी थाना के नहर समीप पांच शराब कारोबारी हुआ गिरफ्तार, कॉविड जांच के लिए भेजा गया सदर अस्पताल सहरसा
बलवाहाट ओपी थाना के नहर समीप पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर 5 शराब कारोबारी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से पुलिस ने 63 लीटर विदेशी शराब बरामद किया है। गिरफ्तार सभी आरोपी को कॉविड जांच के लिए सदर अस्पताल सहरसा भेजा गया है। जहां सभी का कॉविड जांच हो जाने के बाद पांचो आरोपी को न्याय हिरासत में मंडल कारा जेल भेज दिया जाएगा।