प्रतापगढ़: मीरा भवन स्थित सपा कार्यालय में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक सम्पन्न, बूथ लेवल एजेंट बनाने पर दिया गया जोर
समाजवादी पार्टी कार्यालय मीराभवन में मंगलवार शाम 6 बजे पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ की समीक्षा बैठक हुई। प्रदेश सचिव अवधेश कुमार यादव व प्रभात कुमार ने बूथ लेवल एजेंट बनाने, नए मतदाताओं को जोड़ने व फर्जी नाम कटवाने पर जोर दिया। नेताओं ने भाजपा सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए महंगाई, भ्रष्टाचार व बेरोजगारी से जनता को जागरूक करने का आह्वान किया।