प्रतापगढ़: भगवा चूंगी पर छात्राओं ने चालकों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने और सड़क नियमों का पालन करने के लिए किया प्रेरित
मिशन शक्ति फेज-5 अंतर्गत थाना कोतवाली नगर क्षेत्र में यातायात जागरूकता कार्यक्रम मंगलवार दोपहर 12.30 आयोजित हुआ। एएसपी नगर प्रशान्त राज व प्रभारी निरीक्षक नीरज यादव की मौजूदगी में छात्राओं ने वाहन चालकों को गुलाब देकर हेलमेट पहनने व सड़क नियमों का पालन करने हेतु प्रेरित किया। इसका उद्देश्य सुरक्षित व दुर्घटना मुक्त यातायात है।