प्रतापगढ़: गुतौली गांव के फरार अभियुक्तों पर धारा 82 की कार्रवाई, पुलिस ने डुगडुगी बजाकर कराई मुनादी
प्रतापगढ़ के गुतौली गांव में मुकदमा अपराध संख्या 119/2025 के आरोपित शहाबुद्दीन व बहबुद्दीन पुत्रगण जान मोहम्मद निवासी के विरुद्ध न्यायालय आदेशानुसार मंगलवार दोपहर 1.30 बजे धारा 82 सीआरपीसी की कार्रवाई की गई। उप निरीक्षक रज्जन राव ने टीम संग अभियुक्तों के घर व सार्वजनिक स्थानों पर डुगडुगी बजाकर नोटिस चस्पा कर मुनादी कराई।