प्रतापगढ़: आनापुर के समीप ई-रिक्शा में सफर के दौरान वृद्धा के गले से सोने का मंगल सूत्र गायब
भैसौनी गांव निवासी छोटेलाल (65) अपनी पत्नी जानकी (60) को लेकर मंगलवार को घर से निकले थे। दोनों तेरिमील से ई-रिक्शा में सवार होकर जा रहे थे। सफर के दौरान उसी ई-रिक्शा में अन्य महिलाएं भी बैठी थीं। अनापुर मोड़ के पास सभी महिलाएं उतर गईं। इसके बाद जब दंपति मुख्यालय पहुंचे तो जानकी देवी ने देखा कि उनके गले से सोने का मंगल सूत्र गायब है।