बिहार: नवीनगर में युवक पर चाकू से हमला, गोतिया के लोगों ने किया घायल
Bihar, Nalanda | May 12, 2025 दीपनगर थाना क्षेत्र के नवीनगर में सोमवार की सुबह 9:30 बजे एक युवक को गोतिया के ही लोगों द्वारा चाकू मारकर जख्मी कर दिया। युवक नवीनगर निवासी अमीरक यादव का 25 वर्षीय पुत्र धनंजय यादव है। युवक ने बताया कि 5 साल पूर्व प्रेम विवाह किया था उसी को लेकर गोतिया के लोगों से विवाद चल रहा था आज सब्जी लेने जारहे थे उसी दौरान गली गलौज करते हुए चाकू से शरीर पर कई वार किया