बिहार: चोरसुआ हाईवे पर बाइक सवार ने बुजुर्ग व्यक्ति को मारी टक्कर, इलाज के दौरान हुई मौत
Bihar, Nalanda | May 12, 2025 पावापुरी ओपी क्षेत्र के चोरसुआ हाईवे पर बाइक सवारने स्वर्गीय सूरज महतो के 79 वर्षीय पुत्र राम जी प्रसाद को मारी टक्कर इलाज के दौरान हुई मौत। मृतक के पुत्र ने सोमवार की सुबह 9:00 बजे दी जानकारी उन्होंने बताया कि मेरे पिताजी रविवार की रात 8:00 बजे दुकान बंद करके अपने घर आ रहे थे अचानक चोरसुआ हाईवे पर बाइक सवारने टक्कर मार दी जिससे वह बुरी तरह से जख्मी हो गए ।