हरसूद: नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत प्रोग्रेसिव पेंशनर्स सदस्यों ने निकाली जागरूकता रैली
Harsud, Khandwa | Aug 25, 2026 मंगलवार शाम को प्रोग्रेसिव पेंशनर्स सदस्यों ने नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत जागरूकता रैली निकाली। जागरूकता रैली मंगलवार शाम 5 बजे के लगभग संत बुखारदास बाबा मंदिर छनेरा से प्रारंभ हुई। जो चौक महाराणा प्रताप चौक, श्रीराम चौराहा होते हुए फीलगुड चौराहे पर पहुंची। जहां पर प्रोग्रेसिव पेंशनर सदस्यों ने नशे के दुष्परिणाम बताते हुए नशे से दूरी बनाने की अपील की।