कोंडागांव: कोण्डागांव विकास नगर स्टेडियम में स्वतंत्रता दिवस समारोह का भव्य आयोजन, कांकेर सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण
कोण्डागांव जिला मुख्यालय के विकास नगर स्टेडियम मैदान में आज शनिवार को 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह हर्षोल्लास एवं देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। मुख्य अतिथि कांकेर सांसद भोजराज नाग ने सुबह 9 बजे ध्वजारोहण कर तिरंगे को सलामी दी। इसके बाद राष्ट्रीय पर्व की परेड की सलामी ली गई। परेड में छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, जिला पुलिस बल, बस्तर फाइटर, एनसीसी, एनएसएस एवं ...