पीरटांड: खुखरा थाना क्षेत्र में अपराध नियंत्रण अभियान, वाहनों की जांच, संदिग्धों से पूछताछ, सुरक्षा कड़ी रही
गिरिडीह पुलिस अधीक्षक डॉ. विमल कुमार के निर्देश पर शनिवार को 12 बजे खुखरा थाना क्षेत्र में एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार के नेतृत्व में हीरापुर, थाना गेट और पोखरना मोड़ पर वाहनों की सघन जांच की गई। अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया एवं चारपहिया वाहनों के दस्तावेजों की जांच की तथा संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की।