गोहपारु: ग्राम पंचायत देवगढ़ में किया गया विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन ग्रामीणों ने किया स्वागत
केन्द्र सरकार द्वारा संचालित योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में विकसित भारत संकल्प यात्रा निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज जिले के जनपद पंचायत गोहपारू के ग्राम पंचायत देवगढ़ में विकसित भारत संकल्प यात्रा का आयोजन किया गया। विकसित भारत संकल्प यात्रा का ग्रामीणों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न योजनाओं के हितलाभ के भी वितरित किए गए