भीषण सड़क हादसा -ओवरटेक पड़ा भारी, खड़े वाहन से भिड़ी कार
उत्तराखंड के देवप्रयाग से सड़क हादसे की बड़ी खबर सामने आई है। यहां बागवान क्षेत्र में ओवरटेक करने के दौरान एक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े वाहन से जा टकराया। हादसा इतना जोरदार था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। दुर्घटना में दो लोगों के घायल होने की सूचना है।
बताया जा रहा है कि देवप्रयाग के बागवान क्षेत्र में वाहन चालक ओवरटेक करने का प्रयास कर रहा था, तभी वाहन का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खड़े वाहन से जा भिड़ा। टक्कर के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई स्थानीय युवकों व पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया जिसमें एक युवक गाड़ी के नीचे दब गया था ।घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच में जुटी हुई है।