जीरकपुर में चोरों के हौंसले बुलंद, कॉस्मो मॉल के बाहर से बाइक चोरी
जीरकपुर (राकेश गांधी) 13 सितंबर 2026
जीरकपुर में पुलिस के पुख्ता प्रबंधों के बावजूद अपराधियों के हौंसले बुलंद हैं। जीरकपुर से रोजाना कोई न कोई आपराधिक मामला सामने आ रहा है। कत्ल, जानलेवा हमला, किडनैपिंग, स्नेचिंग, नशा तस्करी और चोरी जैसी वारदातें अब आम हो गई हैं। अपराधी बेखौफ वारदातों को अंजाम दे रहे हैं, जबकि पुलिस प्रशासन इन पर लगाम लगाने की कोशिशों में जुटा है।
ताजा मामला मोटरसाइकिल चोरी का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार डेरा बस्सी निवासी मोहित कुमार की काले रंग की होंडा शाइन मोटरसाइकिल नंबर UP 17K 7525 जीरकपुर स्थित कॉस्मो मॉल के बाहर से चोरी हो गई।
वाहन मालिक मोहित कुमार ने बताया कि वह 10 सितंबर 2026 की शाम को फिल्म देखने के लिए कॉस्मो मॉल आए थे। जब वह फिल्म देखकर वापस लौटे तो उनकी मोटरसाइकिल पार्किंग में नहीं थी। काफी तलाश के बाद भी मोटरसाइकिल का कोई पता नहीं चला।
इस संबंध में पीड़ित द्वारा जीरकपुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवा दी गई है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है, लेकिन अभी तक मोटरसाइकिल और चोरों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि किसी को भी इस मोटरसाइकिल के बारे में कोई जानकारी मिले तो तुरंत जीरकपुर पुलिस स्टेशन या वाहन मालिक के मोबाइल नंबर 9045876102 पर संपर्क करें।
Thanesar, Kurukshetra | Sep 14, 2026