कमाने के लिए नहीं, सेवा के लिए पार्षद बने हैं
डेराबस्सी (राकेश गांधी) वार्ड नं. 13 से सेवा की एक बड़ी मिसाल सामने आई है।
वार्ड 13 की पार्षद ने चुनाव के दौरान किया अपना पहला वायदा पूरा कर दिखाया है। उन्होंने अपनी पहली तनख्वाह से अपने वार्ड के लिए फॉगिंग मशीन खरीदी है।
खास बात यह रही कि मशीन खरीदने के बाद पार्षद के पति ने खुद कंधे पर मशीन उठाकर पूरे वार्ड में फॉगिंग की और मच्छरों से बचाव के लिए सेवा कार्य किया।
आज के दौर में जहाँ लोग पद को कमाई का जरिया समझते हैं, वहीं वार्ड 13 की पार्षद ने यह साबित कर दिया कि अगर नीयत साफ हो तो जनसेवा ही सबसे बड़ा धर्म है।
उनके इस कदम की पूरे डेरा बस्सी में सराहना हो रही है।
वार्ड की जनता ने कहा - हमें ऐसी ही सेवाभावी पार्षद की जरूरत थी।
ऐसे जनसेवकों को दिल से सलाम! 🙏
#DeraBassi #WardNo13 #SevaHiSankalp #FoggingMachine