महाविद्यालय में संपन्न हुई “ विद्यार्थियों की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी मुद्दों के समाधान “ विषय पर जिला स्तरीय निगरानी समिति डीएलएमसी की तृतीय बैठक
सर्वोच्च न्यायालय के निर्देशानुसार आज दिनांक 12 जून 2026 को शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टीकमगढ़ में जिला स्तरीय निगरानी समिति की तृतीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें शासन के विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों में अपने-अपने विचार रखें। यह बैठक माननीय उच्चतम न्यायालय, भारत की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी दिशा निर्देशों का पालन करने तथा छात्र-छात्राओं की मानसिक स्वास्थ्य संबंधी चिंताओं को दूर करने से संबंधित थी। इस बैठक में मानसिक सुरक्षा एवं स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न सुझाव सभी विभागों के सम्मानित प्रतिनिधियों में रखें।
जिला स्तरीय निगरानी समिति जिला टीकमगढ़ एवं NTF के नोडल अधिकारी डॉ राम मनोहर अहिरवार ने जानकारी दी कि कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए श्री शिव प्रसाद मंडराह एडीएम जिला टीकमगढ़ ने सभी कर्मचारियों को तनाव मुक्त रहने की सलाह दी तथा यह भी कहा कि सभी कर्मचारी यदि स्वयं तनाव मुक्त रहेंगे तभी दूसरों को तनाव मुक्त कर सकेंगे।
कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ के सी जैन ने अपने विचार रखते हुए कहा कि मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता के साथ-साथ संतुलित एवं पौष्टिक भोजन भी आवश्यक है उन्होंने नशीले पदार्थों से भी विद्यार्थियों को दूर रहने की सलाह दी
प्राणी शास्त्र विभाग अध्यक्ष सुमित बनर्जी ने विद्यार्थियों को प्रदर्शन का दवाब एवं पैरंट टीचर एवं विद्यार्थियों के साथ मीटिंग करते रहने की सलाह दी।
सामाजिक कार्यकर्ता श्री मुन्नी लाल यादव एवं श्री हरि चरण हमारी जी ने योग शिविर तथा ज्ञान के माध्यम से विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य उत्तम रखने के लिए जोर दिया।
मानस की चौपाइयों का उदाहरण देते हुए जिला शिक्षा अधिकारी श्री हनुमत सिंह चौहान ने विद्यार्थियों को नैतिक रूप से स्वस्थ रहने को प्रेरित किया।
कार्यक्रम में बोलते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ अनुरागी ने बच्चों के क्रियाकलापों पर लगातार नजर बनाए रखने की आवश्यकता पर बल दिया
सहायक संचालक सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग श्री सौरव तिवारी ने वैज्ञानिक पहलुओं के आधार पर तथा लैंगिक शिक्षा की आवश्यकता को रेखांकित किया।
Tikamgarh, Madhya Pradesh | Jun 12, 2026