अमरिया: अमरिया में हरियाली की पहल, बरेली बॉर्डर तक सड़क किनारे लगाए गए फलदार और छायादार पौधे
अमरिया में वन विभाग के वृक्षारोपण अभियान के तहत ग्राम चठिया नियाज़ मोड़ से सरैनी तिरकुनिया होते हुए बरेली बॉर्डर तक लिंक रोड की दोनों पट्टियों पर पौधारोपण मंगलवार को 10 बजे किया गया। ग्राम प्रधान की मौजूदगी में अमरूद, आम, गूलर और जामुन समेत कई पौधे लगाए गए। वन दरोगा शीलेंद्र यादव ने बताया कि अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाना है।