आधी रात को फिल्मी स्टाइल में घेराबंदी कर युवक-युवती को दबोचा।
बीती रात फिल्मी अंदाज में पुलिस चेज़ और भारी हंगामे का मामला सामने आया है। देर रात एक तेज रफ्तार कार ने जमकर कोहराम मचाया। पुलिस ने मीरा मार्ग से इस संदिग्ध कार का पीछा करना शुरू किया, जो अंततः ई-ब्लॉक स्थित गौशाला रोड की एक संकरी गली में जाकर थमी। पुलिस ने कार सवार एक युवक और एक युवती को हिरासत में ले लिया है। जबकि दुसरा युवक भागने में कामयाब रहा । घटना आज देर रात्रि करीब 02:00 बजे की है। जवाहर नगर पुलिस की टीम रात्रि गश्त पर थी,तभी मीरा मार्ग से एक मारुति कार संदिग्ध हालत में घूमती नजर आई। पुलिस ने जब कार को रुकने का इशारा किया, तो चालक कार को भगा ले गया। पुलिस ने कार का पीछा करना शुरू कर दिया। कार ई-ब्लॉक स्थित गौशाला रोड पर मौजूद HDFC बैंक वाली गली में जा पहुंची। रास्ता संकरा होने के बावजूद चालक कार को रोकने का प्रयास नहीं करता।
Jhajjar, Jhajjar | Jun 10, 2026