पुलिस उपायुक्त यातायात ने अल्कोहल विडियो के संबंध में की प्रेस कॉन्फ्रेंस ।
नियमों की पालना करते हुए किया गया था चालान
गुरुग्राम, गौरव गर्ग, 9 जून । पुलिस उपायुक्त यातायात, गुरुग्राम प्रतीक गहलोत, IPS ने प्रैस कांफ्रेंस के दौरान बतलाया कि अल्कोहल चेकिंग के संबंध में पुलिस आयुक्त गुरुग्राम द्वारा एक SOP पहले से ही तैयार की गई है जिसमें दर्शाए गए आदेशों की पालना सुनिश्चित करते हुए अल्कोहल चेकिंग प्रत्येक सप्ताह अत्यधिक शराब का सेवन करने वाले सड़क मार्गों पर बुधवार, शुक्रवार व शनिवार को समय रात्रि 10 pm से 1 Am तक लगाई जाती है। इस दौरान चेकिंग जोनल अधिकारी को SOP के दिशा निर्देश अनुसार बॉडी वॉर्न कैमरा लगाना अनिवार्य होता है ताकि चालान प्रक्रिया में पारदर्शिता लाई जा सके और चालान के दौरान प्रत्येक गतिविधि को रिकॉर्ड किया जा सके।अल्कोहल चेकिंग के दौरान प्रत्येक वाहन चालक की चेकिंग के लिए एल्कोहल सेंसर पर प्रत्येक बार नई पाईप का इस्तेमाल किया जाता है।
6 जून की रात्रि लगभग 12 बजे एक वाहन चालक के साथ यातायात पुलिस गुरुग्राम द्वारा दुर्व्यवहार करने व गलत चालान करने के संबंध में यातायात प्रभारी सहायक पुलिस आयुक्त यातायात मुख्यालय हाईवे सतपाल यादव के द्वारा उपरोक्त विषय के संबंध में जांच की जा रही है । जो जांच की प्रथम दृष्टि अनुसार यातायात जोनल अधिकारी द्वारा अल्कोहल चेकिंग के दौरान लगाए गए बॉडी वॉर्न कैमरा की जांच की गई और उनके आधार पर पाया कि उस दिन अल्कोहल चेकिंग के दौरान यातायात पुलिस गुरुग्राम अधिकारयों/कर्मचारियों द्वारा एल्कोसेंसर मशीन की 91 मात्र आने पर वाहन चालक का MV एक्ट के तहत नियम अनुसार चालान किया गया है इसके अलावा चालक व उसके परिवार के सदस्यों के साथ किसी भी प्रकार का दुर्व्यवहार नहीं होना पाया गया ।
इस मामले की जांच सहायक पुलिस आयुक्त यातायात पूर्व द्वारा जांच अमल में लाई जायेगी।