बिहार: मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, पुलिस कर रही जांच
Bihar, Nalanda | Feb 21, 2025 सोशल मीडिया पर एक मारपीट का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे लेकर पुलिस जांच में जुट गई है। यह वीडियो शुक्रवार दोपहर 12:30 बजे से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वायरल हो रहा है। सूत्रों के अनुसार,यह घटना दीप नगर थाना क्षेत्र के ओकनामा गांव की है। जो दो भाइयों के बीच जमीन को लेकर हुए विवाद की है। बताया जा रहा है कि रणजीत राम अपने भूखंड की घेराबंदी कर रहे थे।