बिहार: हरगवां गांव के पास एक व्यक्ति का मिला शव, परिवार ने पिटाई कर हत्या का लगाया आरोप
Bihar, Nalanda | Feb 21, 2025 मानपुर थाना क्षेत्र के हरगवां गांव के पास एक व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान शुक्रवार की शुबह 8 बजे हरगावां गांव निवासी रामाश्रय पांडे के 40 वर्षीय पुत्र जयंत पांडे के रूप में की गई है। घटना के संबंध में मृतक के भाई ने बताया कि गांव में रहकर मेहनत मजदूरी करता था। पूर्व के विवाद में इनकी लाठी डंडे से पीट पीटकर हत्या की गई है।