लखीसराय: लखीसराय एंबुलेंस कर्मियों की हड़ताल से समस्या हुई विकराल, नहीं मिला रहा एंबुलेंस ऑटो से परिजन ले जा रहे मृतक का शव
लखीसराय जिले मे बकाया वेतन भुगतान सहित पांच सूत्री मांग के समर्थन में एंबुलेंस कर्मियों का अनिश्चितकालीन हड़ताल के कारण शुक्रवार को लखीसराय सदर अस्पताल से मानवता को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आर्थिक रूप से कमजोर परिजन को सड़क दुर्घटना के शिकार मृतक के शव को एंबुलेंस के अभाव में ऑटो से घर ले जाना पड़ा।