लखीसराय: जिला मुख्यालय गांधी मैदान परिसर में जिलास्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन।
जिला मुख्यालय गांधी मैदान परिसर में शुक्रवार को जिला एथलीक के तत्वाधान में खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया खेल प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर जिले के सातों प्रखंड के विभिन्न पंचायत से 200 छात्र-छात्राएं प्रतियोगिता में शामिल हुए। प्रतियोगिता में हाई जंप लॉन्ग जंप जंप शॉट पुट रनिंग दौड़ शामिल रहा। विजेता प्रतिभागियों को राज्यस्तर पर खेलने का मौका दिया जाएगा।