लखीसराय: शहर के नया बाजार नगर भवन में आयोजित पांच दिवसीय राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का हुआ समापन।
शहर के नया बाजार नगर भवन में आयोजित बिहार राज्य सीनियर राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का शुक्रवार को समापन कर लिया गया। तथा पांच दिवसीय शतरंज प्रतियोगिता में बिहार के 30 जिलों के खिलाड़ियों ने अपने प्रतिभा का जौहर दिखाया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पटना जिले के रिहान मोहम्मद दूसरे स्थान पर किशनगंज जिले के दिव्यांशु कुमार सिंह रहे।